Rekha mishra

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -23-Feb-2022

       जमीन से जुड़े रहिए
चाहें  जितना  आसमान में उड़ जाओ
एक बात को हमेशा याद रखना।
इस जमीन ने ही तुम्हें आज तक
पनाह दी।
इस बात को ना भुला देना।
मिट्टी से बने शरीर का बस
एक शास्वत सत्य है ,
मिट्टी से बना है। मिट्टी में
ही मिल जाना है।
तो चांद पर पहुँच कर
भी क्यूँ इतराना है,
थोड़ी पूरा  जीवन चांद
के सहारे गुजर जाना है।
मेरी साथियों बाकी हर
चीज तुम्हें जमीन ही देगी,
तो जमीन का मोल कैसे
घट जाना है।
हर इंसान जब दुनिया में आया
इस जमीन ने सहर्ष आपको
अपनाया।
आपने पहला कदम इसी
पर चल कर बढ़ाया है।
इस बात को कैसे भूल जाना है।
बस बात सिर्फ इतनी है,
जैसे माँ ने आपको जन्म दिया
आपको पाला पोसा बड़ा किया।
इस लायक बनाया है ।
तो जमीन ने तो आपकी माँ
को भी शरण दी है तो किस
बात का इतराना है।
जमीन से जुड़े रहिए,
ये ही है जिसने जन्म से
मरण तक हर एक का
साथ निभाया है,
ऐसे ही नहीं मातृभूमि
का खिताब पाया है।

By-Rekha mishra 

   25
9 Comments

Marium

01-Mar-2022 05:12 PM

बहुत सुंदर

Reply

Swati chourasia

24-Feb-2022 09:11 AM

Very beautiful 👌

Reply

Punam verma

24-Feb-2022 08:30 AM

Very nice mam

Reply